Breaking News

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हादसे के कारण कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हादसे के कारण कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को ‘पीएमएनआरएफ’ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट किया:

भारी मन से मुझे विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के बारे में पता चला। इस कठिन समय के दौरान, मेरी संवेदनाएं उन लोगों के प्रियजनों के साथ हैं जिनका दुखद निधन हो गया है। मैं उन सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं जो घायल हुए हैं।

अन्य स्रोत — 10 लोगों की जान गई और 7 लोगो घायल है।  

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *