Breaking News

Masonry Layout

राष्ट्रपति ने राज्यपालों के रूप में निम्नलिखित नियुक्तियाँ की ।

राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने राज्यपालों के रूप में निम्नलिखित नियुक्तियाँ भी की हैं: – श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया। श्री ओम …

Read More »

वाणिज्य सचिव ने 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

वाणिज्य सचिव श्री सुनील बर्थवाल ने 26 जुलाई 2024 को रूस फेडरेशन की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस वर्ष ब्रिक्स का विषय ‘‘न्यायसंगत वैश्विक विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’’ है। समसामयिक मुद्दों पर प्रस्ताव लाने के लिए रूसी राष्ट्रपति को बधाई देते हुए, श्री सुनील बर्थवाल ने ब्रिक्स …

Read More »

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं

मनु भाकर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। यह पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक है और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के बाद से भारत के लिए निशानेबाजी में पहला ओलंपिक पदक है। इस उपलब्धि के साथ, मनु ओलंपिक …

Read More »

रक्षा मंत्रालय ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के हिस्से के रूप में स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर 15 लाख पेड़ लगाएगा

रक्षा मंत्रालय 15 अगस्त, 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देश भर में 15 लाख पेड़ लगाने का अभियान चलाएगा। यह वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ (ए ट्री इन द नेम ऑफ मदर) अभियान का एक हिस्सा है और इसे तीन सेनाओं एवं डीआरडीओ, रक्षा पीएसयू, सीजीडीए, एनसीसी, सैनिक स्कूल, आयुध कारखानों जैसे संबंधित संगठनों …

Read More »

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया है: “एक ऐतिहासिक पदक! बहुत बढ़िया! #ParisOlympics2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए @realmanubhaker को बधाई! कांस्य पदक जीतने पर बधाई। यह उपलब्धि इसलिए और भी खास …

Read More »

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। श्री मोदी ने आगे कहा कि चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो …

Read More »

प्रधानमंत्री ने करगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लद्दाख में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।

सामरिक शिंकुन ला सुरंग परियोजना के पहले विस्फोट के गवाह बने “करगिल विजय दिवस हमें याद दिलाता है कि देश के लिए दिया गया बलिदान अमर होता है” “कारगिल में हमने न केवल युद्ध जीता, बल्कि सत्य, संयम और शक्ति का अविश्वसनीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया” “आज जम्मू-कश्मीर नए भविष्य, बड़े सपनों की बात कर रहा है” “शिंकुन ला सुरंग …

Read More »

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वीमेन लेड डेवलपमेंट के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सरकार वीमेन डेवलपमेंट से वीमेन लेड डेवलपमेंट की ओर बढ़ रही है जहाँ महिलाएँ विकास और राष्ट्रीय प्रगति की कहानी में समान भागीदार हों और जहाँ वे नेतृत्व करें: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कल नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में मीडिया के साथ इंटरैक्शन का आयोजन किया। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने वीमेन लेड डेवलपमेंट के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो प्रधानमंत्री द्वारा समर्थित दृष्टिकोण है। इंटरैक्शन के दौरान, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा की कि प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया है उसी दिशा में सरकार वीमेन डेवलपमेंट से वीमेन लेड डेवलपमेंट की ओर बढ़ रही है जहाँ महिलाएँ विकास और राष्ट्रीय प्रगति की कहानी में समान भागीदार हों और जहाँ वे नेतृत्व करें। केन्द्रीय मंत्री ने महिलाओं एवं बच्चों को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को संबोधित किया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बाल विकास एवं उनके उचित पोषण की व्यवस्था आदि शामिल हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए, वन-स्टॉप सेंटर आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसमें चिकित्सा और कानूनी सहायता शामिल है, और 24 घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन ‘181’ और ‘1098’ संकट से महिलाओं और बच्चों को तत्काल सहायता प्रदान …

Read More »

प्रधानमंत्री ने अभिनव बिंद्रा को प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एथलीट अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने खेलों और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः “हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि @Abhinav_Bindra को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। उन्हें शुभकामनाएं। …

Read More »

केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आईआईएमसी आइजोल में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन- अपना रेडियो 90.0 एफएम का उद्घाटन किया

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (आई एंड बी) श्री अश्विनी वैष्णव ने आज 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। मंत्री ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा की उपस्थिति में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का भी उद्घाटन किया। ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ स्टेशन भारतीय जनसंचार संस्थान, …

Read More »