Breaking News

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

श्री मोदी ने आगे कहा कि चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है।

उपरोक्त यूनेस्को विश्व धरोहर सूची के बारे में एक्स पर यूनेस्को की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा;

“भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात!

चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है। मुझे आशा है कि अधिक संख्या में लोग महान अहोम शासन और संस्कृति के बारे में जानेंगे।

प्रसन्नता है कि मोइदम #WorldHeritage सूची में शामिल हो गए हैं।”

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *