Tag Archives: daily news

ग्रेट निकोबार परियोजना का पर्यावरणगत प्रभाव।

केंद्र सरकार ने दिनांक 27.10.2022 के पत्र के माध्यम से ग्रेट निकोबार द्वीप में सतत विकास के लिए 130.75 वर्ग किलोमीटर वन भूमि के डायवर्जन के लिए सैद्धांतिक/चरण-1 की मंजूरी दे दी है। डायवर्ट की गई वन भूमि के बदले प्रतिपूरक वनरोपण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, डायवर्जन के लिए प्रस्तावित क्षेत्र का 50 प्रतिशत से अधिक यानी 65.99 वर्ग किलोमीटर हरित …

Read More »

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा

श्रम कल्याण सुनिश्चित करने के लिए ई-श्रम पोर्टल का एकीकरण और श्रम सुविधा और समाधान पोर्टल का पुनरुद्धार रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देना: बजट 2024-25 की मुख्य बातें प्रविष्टि तिथि: 25 JUL 2024 10:47AM by PIB Delhi माननीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 में देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों की रूपरेखा …

Read More »

राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक बस कार्यक्रम।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक बस कार्यक्रम नीति आयोग ने दिनांक 13.05.2022 के पत्र के माध्यम से कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) से 50,000 ई-बसों की मांग का समूहन करने के लिए कार्यक्रम प्रबंधक की भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। 19 जुलाई, 2024 तक इलेक्ट्रिक बसों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक में दिया गया है। पिछले पांच वर्षों में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम को वित्तीय सहायता के रूप में …

Read More »

आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था में विद्यमान ताकतों को उजागर करता है और कई सरकारी सुधारों के नतीजे प्रदर्शित करता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था में विद्यमान ताकतों पर प्रकाश डालता है और सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों के नतीजों को भी प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था में विद्यमान ताकतों पर प्रकाश डालता है और हमारी सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के नतीजे …

Read More »

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया है ; “महान चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर, मैं उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निर्भीक नायक थे, जिन्‍हें अटूट साहस और भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्धता का वरदान प्राप्त था। उनके आदर्श और विचार लाखों लोगों, विशेषकर …

Read More »

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के असाधारण प्रदर्शन पर अपार प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है,जिसमें भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ, चौथा स्थान प्राप्त किया। भारतीय दल ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता है। एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा; “ये अत्यंत खुशी और गर्व की बात है कि …

Read More »

प्रधानमंत्री 21 जुलाई को भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है इस बैठक में 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 जुलाई 2024 को सायं 7 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री …

Read More »

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” के लिए सुझाव आमंत्रित किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जुलाई, 2024 को होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि विशेष रूप से कई युवा समाज में परिवर्तन लाने के लक्ष्य से किये जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक अपने विचार MyGov या NaMo App पर साझा नहीं किए हैं, उन्होंने …

Read More »

प्रधानमंत्री ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग की पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि वह भारत और यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “बधाई हो, @vonderleyen, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में …

Read More »

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले 7 वर्षों के दौरान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

पिछले सात वर्षों में, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ‘नन्हे फरिश्ते’ नामक एक ऑपरेशन में अग्रणी रहा है। यह एक मिशन जो विभिन्न भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। पिछले सात वर्षों (2018-मई 2024) के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को  बचाया है। ‘नन्हे फरिश्ते’ सिर्फ एक ऑपरेशन से कहीं अधिक है; यह उन हजारों बच्चों के लिए एक जीवन रेखा है जो खुद को अनिश्चित परिस्थितियों में पाते हैं। 2018 से 2024 तक का डेटा, अटूट समर्पण, अनुकूलनशीलता और संघर्ष क्षमता की कहानी दर्शाता है। प्रत्येक बचाव समाज के सबसे असुरक्षित सदस्यों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। वर्ष 2018 में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। इस वर्ष, आरपीएफ ने कुल 17,112 पीड़ित बच्चों को बचाया, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। बचाए गए 17,112 बच्चों में से 13,187 बच्चों की पहचान भागे हुए बच्चों के रूप में की गई, 2105 लापता पाए गए, 1091 बच्चे बिछड़े हुए, 400 बच्चे निराश्रित, 87 अपहृत, 78 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 131 बेघर बच्चे पाए गए। वर्ष 2018 में इस तरह की पहल की तत्काल आवश्यकता को उजागर करते हुए ऑपरेशन के लिए एक मजबूत नींव रखी गई। वर्ष 2019 के दौरान, आरपीएफ के प्रयास लगातार सफल रहे और लड़कों और लड़कियों दोनों सहित कुल 15,932 बच्चों को बचाया गया। बचाए गए 15,932 बच्चों में से 12,708 भागे हुए, 1454 लापता, 1036 बिछड़े हुए, 350 निराश्रित, 56 अपहृत, 123 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 171 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए। वर्ष 2020 कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण था, जिसने सामान्य जीवन को बाधित किया और परिचालन पर काफी प्रभाव डाला। इन चुनौतियों के बावजूद, आरपीएफ 5,011 बच्चों को बचाने में कामयाब रही। वर्ष 2021 के दौरान, आरपीएफ ने अपने बचाव कार्यों में पुनरुत्थान देखा, जिससे 11,907 बच्चों को बचाया गया। इस वर्ष पाए गए और संरक्षित किए गए बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 9601 बच्चों की पहचान भागे हुए के रूप में, 961 लापता के रूप में, 648 बिछड़े हुए, 370 निराश्रित, 78 अपहृत, 82 मानसिक रूप से विकलांग और 123 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए। वर्ष 2023 के दौरान, आरपीएफ 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही। इनमें से 8916 बच्चे घर से भागे हुए थे, 986 लापता थे, 1055 बिछड़े हुए थे, 236 निराश्रित थे, 156 अपहृत थे, 112 मानसिक रूप से विकलांग थे, और 237 बेघर बच्चे थे। आरपीएफ ने इन असुरक्षित बच्चों की सुरक्षा और उनकी अच्छी देखभाल करने में महत्वपूर्ण …

Read More »