Breaking News

Tag Archives: daily news

प्रधानमंत्री ने एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसजी कर्मियों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसजी कर्मियों के अटूट समर्पण, साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की है। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा : “एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर, हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में सभी एनएसजी कर्मियों के अटूट समर्पण, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के लिए भारत उनका …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री उमर अब्दुल्ला को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आज श्री उमर अब्दुल्ला को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री उमर अब्दुल्ला जी को बधाई। जनता की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए …

Read More »

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों के सिविल सेवकों के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर ली है। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने सिविल सेवकों के लिए 34वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम के साथ-साथ, बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) देशों के साथ मालदीव के सिविल सेवकों के लिए नौकरी के दौरान पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक मसूरी और नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल और भूटान सहित बिम्सटेक देशों के कुल 36 सिविल सेवक भाग ले रहे हैं।  इसके अतिरिक्त, मालदीव के 35 सिविल सेवक 34वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी अपने देशों के प्रमुख मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रभागीय सचिव, अपर जिला सचिव, उप मुख्य सचिव और सहायक आयुक्त, निदेशक, कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। एनसीजीजी के महानिदेशक और प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और प्रतिभागियों का स्वागत किया। श्री वी. श्रीनिवास ने अपने संबोधन में, प्रशासनिक सुधारों के उभरते परिदृश्य और डिजिटल प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को संबोधित करके सिविल सेवकों के कौशल को बढ़ाने के कार्यक्रम के उद्देश्य पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण नागरिक-केंद्रित शासन मॉडल पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों और उनके द्वारा सेवा किए जाने वाले लोगों के बीच अंतर को समाप्त करना है, जिससे सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान, एनसीजीजी के एसोसिएट प्रोफेसर और बिम्सटेक देशों के सिविल सेवकों के लिए नौकरी के दौरान पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. ए.पी. सिंह ने राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और पिछले कुछ वर्षों में एनसीजीजी द्वारा प्राप्त की गई प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. बीएस बिष्ट, एसोसिएट प्रोफेसर, एनसीजीजी और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 34वें सीबीपी के पाठ्यक्रम समन्वयक ने कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत, बिम्सटेक देशों और मालदीव के भाग लेने वाले अधिकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, स्मार्ट शहर परियोजना और आईटीडीए, देहरादून में स्मार्ट स्कूल, हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संस्थानों और परियोजनाओं का दौरा करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे मारुति उद्योग लिमिटेड का दौरा करेंगे और प्रतिष्ठित ताज महल का भी अवलोकन करेंगे। बिम्सटेक कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. ए.पी. सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. एम.के. भंडारी, संकाय और सह-पाठ्यक्रम समन्वयक, श्री संजय पंत, प्रशिक्षण सहायक, और सुश्री मोनिशा बहुगुणा, वाईपी द्वारा किया जा रहा है। 34वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. बी.एस. बिष्ट, एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक, डॉ. संजीव शर्मा, संकाय और सह-पाठ्यक्रम समन्वयक, श्री ब्रिजेश बिष्ट, प्रशिक्षण सहायक, एनसीजीजी के साथ एनसीजीजी क्षमता निर्माण टीम द्वारा किया जा रहा है। *******

Read More »

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में सहयोग के लिए और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में 5 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए मेटा के साथ साझेदारी की।

“हमारा मिशन भारत के युवाओं को आज के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में सफलता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है”: श्री जयंत चौधरी. कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 14 अक्टूबर को कौशल भारत मिशन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में सहयोग और हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) …

Read More »

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने चिकित्सा सेवा (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला।

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने 14 अक्टूबर को  चिकित्सा सेवाएं (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्हें 30 दिसंबर 1986 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन किया गया था। कविता सहाय सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व छात्रा और पैथोलॉजी तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली से ऑन्कोपैथोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त हैं। वह …

Read More »

भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) – 2024 / भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) का आयोजन।

भारतीय नौसेना की सबसे बड़ी नौकायन प्रतियोगिता, भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) का आयोजन 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के 100 से अधिक प्रतिभागियों की मेजबानी, और रेसिंग के तीन विभिन्न प्रारूपों में पांच विभिन्न वर्गों की नौकाओं में नौकायन कौशल का परीक्षण आईएनए स्थित मरक्कर वाटरमैनशिप प्रशिक्षण केंद्र (एमडब्ल्यूटीसी) द्वारा …

Read More »

सुनिश्चित करें कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो: श्री प्रल्हाद जोशी।

मानकों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है: श्री जोशी। एक राष्ट्र, एक मानक से एकीकृत मानक ढांचे की दिशा में काम करने वाले हितधारकों के बीच सामंजस्य और तालमेल सुनिश्चित होगा: श्री जोशी। भारतीय मानक ब्यूरो ने विश्व मानक दिवस मनाया। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय …

Read More »

सितंबर, 2024 माह के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12)

अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) संख्या के आधार पर मुद्रास्फीति की वार्षिक दर सितंबर, 2024 (सितंबर, 2023 की तुलना में) के महीने के लिए 1.84 प्रतिशत (अनंतिम) है। सितंबर, 2024 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों के निर्माण, मशीनरी और उपकरणों के निर्माण आदि की कीमतों …

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ने थाई प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। सुश्री शिनावात्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके ऐतिहासिक तीसरे …

Read More »

भारत के प्रशासनिक अधिकारी विज़न 2047 को आकार देंगे: डॉ. जितेंद्र सिंह ने एलबीएसएनएए में निरंतर सीखने और क्षमता निर्माण करने का आह्वान किया।

उन्होंने एलबीएसएनएए में अधिकतम शासन और नागरिक-केंद्रित सुधारों पर बल दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने एलबीएसएनएए में कहा, प्रशासनिक अधिकारी भारत के भविष्य के निर्माता हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री …

Read More »