Tag Archives: latest updates

ईपीएफओ ने अक्टूबर 2024 के दौरान 13.41 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े। 7.50 लाख नए सदस्य बने। अक्टूबर 2024 में जोड़े गए नए सदस्यों का 58.49 प्रतिशत 18-25 आयु वर्ग से था।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2024 के लिए अनंतिम पेरोल डेटा जारी किया है, जो 13.41 लाख सदस्यों की शुद्ध वृद्धि दिखाता है। यह ईपीएफओ की प्रभावी आउटरीच पहलों से बढ़े हुए रोजगार अवसरों और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। ईपीएफओ पेरोल डेटा (अक्टूबर 2024) की मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: नई सदस्यता: ईपीएफओ ने अक्टूबर 2024 में लगभग 7.50 लाख नए सदस्य बनाए। नई …

Read More »

खजुराहो, मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ।

भारत माता की जय, वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पै रैवे वारे सबई जनन खों हमाई तरफ़ से हाथ जोर कें राम राम पौचे। मध्यप्रदेश के गर्वनर श्रीमान मंगू भाई पटेल, यहां के कर्मठ मुख्यमंत्री भाई मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री भाई शिवराज सिंह जी, वीरेंद्र कुमार जी, सीआर पाटिल जी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जी, राजेंद्र शुक्ला जी, अन्य …

Read More »

एमएसएमई की क्रांति बदल रहा है : भारत का आर्थिक परिदृश्य।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है, जो 2020-21 में ₹3.95 लाख करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹12.39 लाख करोड़हो गई है, जो भारत की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने और वैश्विक व्यापार को सुदृढ़ करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 2024-25 में निर्यात करने वाले एमएसएमई की कुल संख्या भी 2020-21 में 52,849 से बढ़कर 2024-25 में 1,73,350 हो गई है। [1] एमएसएमई ने एक शानदार विकास पथ का निर्माण किया है, जो कि 2023-24 में निर्यात में 45.73% का योगदान देता था, वो मई 2024 तक बढ़कर 45.79% हो गया, जो भारत के व्यापार प्रदर्शन पर उनके बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करता है। भारत में एमएसएमई क्षेत्र ने लगातार शानदार परिवर्तनशीलता और अनुकूलन क्षमता का प्रदर्शन किया है, जो बीते कुछ वर्षों में देश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भारत की जीडीपी में एमएसएमई की ओर से सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) 2017-18 में 29.7% था, जो 2022-23 में बढ़कर 30.1% हो गया। यहां तक  कि कोविड-19 महामारी से आने वाली अभूतपूर्व चुनौतियों के बीच भी, इस क्षेत्र ने 2020-21 में 27.3% का योगदान बनाए रखा, जो 2021-22 में बढ़कर 29.6% हो गया। ये आंकड़े आर्थिक विकास और स्थिरता को आगे बढ़ाने में …

Read More »

कोट्टायम में राष्ट्रीय होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनएचआरआईएमएच) का स्वर्ण जयंती समारोह: ‘मानसिक स्वास्थ्य में होम्योपैथी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन’।

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने एक वीडियो संदेश में संस्थान के शोध प्रकाशनों और प्रगति के बारे में प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रीय होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनएचआरआईएमएच), कोट्टायम द्वारा, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शीर्ष अनुसंधान संगठन, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के अंतर्गत, संस्थान के ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ के उपलक्ष्य में 23-24 दिसंबर 2024 को एनएचआरआईएमएच सभागार में  ‘मानसिक स्वास्थ्य में होम्योपैथी …

Read More »

चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2024 पर उपराष्ट्रपति के संबोधन का मूल पाठ।

देवियो और सज्जनो, सबसे पहले पुरस्कार विजेताओं को मेरी बधाई। चारों पुरस्कार विजेताओं ने अपने प्रामाणिक योगदान के लिए विश्वसनीयता की मुहर लगाई है। वे समाज में अच्छी तरह से जाने जाते हैं और सही कारण से जाने जाते हैं। अगर मैं आप में से हर एक के पास आऊं तो यह कह सकता हूं कि कलम को नीरजा जी से …

Read More »

मिशन मौसम : भारत के लिए मौसम और जलवायु संबंधी सामर्थ्य में वृद्धि की पहल ।

परिचय : भारत अपनी विविधतापूर्ण भौगोलिक स्थिति और जलवायु के साथ मौसम और मॉनसून के तौर-तरीकों से बहुत प्रभावित होता है। ऐसे देश में जहाँ विशेष रूप से कृषि आजीविका का प्राथमिक साधन है, 11 सितंबर, 2024 को मोदी सरकार 3.0 के अंतर्गत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौसम के सटीक पूर्वानुमान की महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक ऐतिहासिक पहल मिशन मौसम को मंजूरी दी जिसका बजट दो …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’’ प्रदान किया गया।

कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’’ से सम्‍मानित किया है। इस मौके पर कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और कुवैत के बीच लंबे समय से चली …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 71,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

रोजगार मेले युवाओं को सशक्त बना रहे हैं और उनकी क्षमताओं को सामने ला रहे हैं, नवनियुक्त लोगों को शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री आज भारत का युवा नए आत्मविश्वास से परिपूर्ण है, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त कर रहा है: प्रधानमंत्री नए भारत के निर्माण के लिए देश दशकों से एक आधुनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्‍यकता महसूस कर रहा था; राष्ट्रीय शिक्षा …

Read More »

राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान में 7वें रक्षा संपदा दिवस व्याख्यान में उपराष्ट्रपति के संबोधन का मूल पाठ (सारांश).

इस दिन मेरे लिए यह माहौल इससे ज़्यादा सुख देने वाला और बेहतर नहीं हो सकता था। चाणक्य ऑडिटोरियम में प्रवेश करते ही मुझे उस महान और दिग्गज व्यक्ति की याद आ गई जो जानते थे कि चीज़ों को कैसे संभालना है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब मैं यहां केंद्रीय सीट पर बैठा, तो मुझे राज्य सभा के …

Read More »

“भारत का गौरवशाली…” विषय पर चर्चा करने से पहले उपराष्ट्रपति की प्रारंभिक टिप्पणियों का पाठ।

माननीय सदस्यगण, 16 दिसंबर को हम अपने देश के इतिहास में एक निर्णायक क्षण का दो दिवसीय स्मरणोत्सव मना रहे हैं जो कि 26 नवंबर, 1949 को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत किए जाने की 75वीं वर्षगांठ है। यह मील का पत्थर हमें न केवल उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि हमारी यात्रा को गहराई से समझने …

Read More »