Breaking News

Tag Archives: o news

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

आतंकवाद और इसे बढ़ावा देने वाली सरकार प्रायोजित कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट रुख अपनाने की अपील की जापान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत को पूरी सहायता देने की पेशकश की रक्षा मंत्री ने टैंक इंजन और एयरो इंजन सहित नए क्षेत्रों में जापान के साथ सहयोग करने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता को रेखांकित किया रक्षा …

Read More »

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग का कम विस्फोटक के साथ युद्धक गोलाबारी हेतु सफल संचालन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन तथा विकसित स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग (एमआईजीएम) की युद्धक गोलाबारी (कम विस्फोटक के साथ) सफलतापूर्वक की है। यह प्रणाली पानी के भीतर एक उन्नत किस्म की नौसैन्य बारूदी सुरंग है, जिसे विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं – हाई एनर्जी मटेरियल्स …

Read More »

कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड में हो रहे बेहतर कार्य : केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

विशिष्ट उत्पादों के लिए देश और दुनिया को बाजार बनाने, किसानों की पहुंच बढ़ाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयास – श्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में कौशल विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – श्री शिवराज सिंह कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने की उत्तराखंड की सराहना केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और …

Read More »

कॉलेज ऑफ फारेस्ट्री, सिरसी के प्राध्यापकों एवं छात्रों को उपराष्ट्रपति के संबोधन का मूल पाठ (मुख्य अंश)

सभी को नमस्कार, जब मैं अंदर आ रहा था, हर पल मेरा एनर्जी लेवल ऊँचा जा रहा था। यह सब आपकी बदौलत है। इतना उत्साह देखकर मैं भी थोड़ा उत्साही हो गया। और सबसे महत्वपूर्ण बात — जेंडर बेलेंसिंग है। यह कहना मुश्किल है कि कौन सा पलड़ा भारी है। मुझे लगता है यह पलड़ा भारी है। पर जब गहराई से सोचता हूँ, तो यह …

Read More »

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन।

बिहार के मुख्यमंत्री श्रीमान नीतीश कुमार जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी मनसुख भाई, बहन रक्षा खड़से, श्रीमान राम नाथ ठाकुर जी, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जी, विजय कुमार सिन्हा जी, उपस्थित अन्य महानुभाव, सभी खिलाड़ी, कोच, अन्य स्टाफ और मेरे प्यारे युवा साथियों! देश के कोना-कोना से आइल,, एक से बढ़ के एक, एक से नीमन एक, …

Read More »

भारत की राष्ट्रपति ने भारतीय मध्यस्थता एसोसिएशन के शुभारंभ में शामिल होकर शोभा बढ़ाई तथा पहले राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया

मध्यस्थता कानून के अंतर्गत विवाद समाधान तंत्र का ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी तरीके से विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि पंचायतों को गांवों में विवाद सुलझाने तथा मध्यस्थता करने का कानूनी अधिकार प्राप्त हो सके: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 मई, 2025) नई दिल्ली में भारतीय मध्यस्थता एसोसिएशन के शुभारंभ में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई तथा प्रथम …

Read More »

आंध्र प्रदेश के अमरावती में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

तल्लि दुर्गा भवानि कोलुवुन्ना ई पुण्यभूमि पै मी अन्दरिनि कलवडम नाकु आनन्दमुगा उन्नदि॥ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल सैयद अब्दुल नजीर जी, मुख्यमंत्री मेरे मित्र श्री चंद्रबाबू नायडू जी, केंद्रीय कैबिनेट के मेरे सहयोगी मंत्रीगण, डिप्टी सीएम ऊर्जावान पवन कल्याण जी, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सभी सांसद और विधायक गण, और आंध्र प्रदेश के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों! आज जब मैं इस अमरावती की पुण्य भूमि पर खड़ा हूं, तो मुझे केवल एक शहर नहीं दिख रहा, मुझे एक सपना सच होते दिख रहा है। एक नया अमरावती, एक नया आंध्रा। अमरावती वो धरती है, जहां परंपरा और प्रगति दोनों साथ चलते हैं। जहाँ बौद्ध विरासत की शांति भी है और विकसित भारत के निर्माण की ऊर्जा भी है। आज यहां करीब 60 हज़ार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये प्रोजेक्ट्स सिर्फ कंक्रीट का निर्माण नहीं है, ये आंध्र प्रदेश की आकांक्षाओं की, विकसित भारत की उम्मीदों की मजबूत नींव भी हैं। मैं भगवान वीरभद्र, भगवान अमरलिंगेश्वर और तिरुपति बालाजी के चरणों में प्रणाम करते हुए आंध्र प्रदेश की सम्मानित जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गारू और पवन कल्याण जी को भी मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। साथियों, हम सब जानते हैं, इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और अब अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। ये सिर्फ संयोग नहीं है। ये “स्वर्ण आंध्रा” के निर्माण का भी शुभ संकेत है। “स्वर्ण आंध्रा”, विकसित भारत की राह को मज़बूत करेगा और अमरावती, “स्वर्ण आंध्रा” के विजन को ऊर्जा देगी। अमरावती केवलं ओक नगरम कादु अमरावती, ओक शक्ति। आंध्रप्रदेश नू आधुनिक प्रदेश गा मार्चे शक्ति। आंध्रप्रदेश नू अधूनातन प्रदेश गा मार्चे शक्ति। साथियों, अमरावती एक ऐसा शहर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के हर नौजवान के सपने साकार होंगे। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी, क्लीन इंडस्ट्री, शिक्षा और स्वास्थ्य, आने वाले कुछ सालों में, इन सारे सेक्टर्स में अमरावती एक लीडिंग सिटी बनकर खड़ा होगा। इन सारे सेक्टर्स के लिए जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी होगा, केंद्र सरकार उसे रिकॉर्ड स्पीड से पूरा करने में राज्य सरकार की पूरी मदद कर रही है। अभी हमारे चंद्रबाबू जी टेक्नोलॉजी को लेकर के मेरे भारी तारीफ कर रहे थे। लेकिन मैं आज एक रहस्य बता देता हूं। जब मैं गुजरात में नया-नया मुख्यमंत्री बना, तो मैं बाबू हैदराबाद में बैठकर के किस-किस प्रकार के इनिशिएटिव ले रहे हैं, उसका बड़ा बारीकी से अध्ययन करता था और मैं उसमें से बहुत कुछ सीखता था और उसे आज मुझे लागू करने का अवसर मिला है, मैं लागू कर रहा हूं। और मैं अपने अनुभव से कहता हूं, फ्यूचर टेक्नोलॉजी हो, बहुत बड़े स्केल पर काम करना हो और जल्दी से इसे जमीन पर उतारना हो, तो वो काम चंद्रबाबू उत्तम से उत्तम तरीके से कर सकते हैं। साथियों, 2015 में मुझे प्रजा राजधानी का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। बीते सालों में केंद्र सरकार ने हर प्रकार से अमरावती के लिए मदद दी है। यहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। अब चंद्रबाबू गारू के नेतृत्व में राज्य सरकार बनने के बाद सारे ग्रह जो लगे थे, अब हट गए हैं। यहां विकास कार्यों में तेजी आ गई है। हाईकोर्ट, विधानसभा, सेक्रेटेरिएट, राजभवन, ऐसी कई जरूरी बिल्डिंग बनाने के कामों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। साथियों, एनटीआर गारू ने विकसित आंध्र प्रदेश का सपना देखा था। हमें मिलकर, अमरावती को, आंध्र प्रदेश को, विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाना है। हमें एनटीआर गारू का सपना पूरा करना है। चंद्रबाबू गारू, Brother पवन कल्याण, इदि मनमु चेय्याली इदि मनमे चेय्याली। …

Read More »

श्री अरविंद श्रीवास्तव ने 1 मई को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव पद का कार्यभार संभाला।

श्री अरविंद श्रीवास्तव ने 1 मई को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव पद का कार्यभार संभाला। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 18 अप्रैल 2025 को श्री श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव पद पर नियुक्त किया था। इससे पहले, कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और फिर अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया …

Read More »

01 मई, 2025 को नई दिल्ली में मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने अपर महानिदेशक, (सैन्य नर्सिंग सेवा) का पदभार संभाला।

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी, जो चार दशकों की उल्‍लेखनीय सेवा के बाद 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हो गई। केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली मेजर जनरल लिसम्मा पीवी जालंधर के सैन्य …

Read More »

1 मई, 2025 को एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख का पदभार संभाला।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (सीआईएससी) प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू का स्थान लिया है, जो 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कार्यभार संभालने से पहले, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि …

Read More »