Breaking News

Tag Archives: o news

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तरंग शक्ति अभ्यास मित्र देशों के साथ सहयोग, समन्वय और विश्वास को मजबूत करेगा।

“तरंग शक्ति भारतीय सशस्त्र बलों के बढ़ते महत्व को रेखांकित करती है” “तरंग शक्ति अभ्यास द्वारा भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प प्रदर्शित हुआ” रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ को साझेदार देशों के साथ सहयोग, समन्वय और विश्वास को मजबूत करने का एक प्रयास बताया है। जोधपुर में बहुराष्ट्रीय अभ्यास के दूसरे चरण में …

Read More »

क्षेत्रीय भाषाओं में निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण: एनआईएमआई ने आईटीआई छात्रों के लिए यूट्यूब चैनल शुरू किए।

व्यावसायिक शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत राष्ट्रीय अनुदेशात्मक मीडिया संस्थान (एनआईएमआई) ने, प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के तहत आज यूट्यूब चैनलों की एक श्रृंखला की शुरुआत की। इस डिजिटल पहल से भारत के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल क्षेत्र के दायरे में आने वाले लाखों …

Read More »

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023 का परिणाम घोषित किया

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023 का परिणाम दिनांक 22.11.2023 के प्रेस नोट द्वारा घोषित किया गया था, जिसमें नियुक्ति के लिए योग्यता के क्रम में 401 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। 2. आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023 के नियम 13(iv) और नियम 13(v) के अनुसार, अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यता क्रम में एक समेकित आरक्षित सूची भी बनाई है। 3. अब, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय द्वारा रखी गई मांग के अनुसार, आयोग इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023 के …

Read More »

आयुष्मान भारत का विस्तार हुआ।

विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: आयुष्मान भारत का विस्तार हुआ *****

Read More »

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने ‘रंगीन मछली’ ऐप लॉन्च किया।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने आज भुवनेश्वर स्थित भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान  संस्थान (भाकृअनुप-सीफा) में “रंगीन मछली” मोबाइल ऐप लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के सहयोग से भाकृअनुप-सीफा द्वारा विकसित यह ऐप सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो शौकीनों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान श्री राजीव रंजन सिंह ने सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मंत्रालय इसके विकास पर जोर दे रहा है, रोजगार पैदा करने और अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए इस क्षेत्र की क्षमता को पहचान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक्वेरियम के शौक को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। “रंगीन मछली” ऐप आठ भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय सजावटी मछली प्रजातियों पर बहुभाषी जानकारी प्रदान करता है, जिससे यह व्यापक दर्शकों के लिए सुलभ हो जाता है। चाहे शौकिया लोग मछली की देखभाल पर मार्गदर्शन चाहते हों या किसान अपनी नस्लों में विविधता लाना चाहते हों, ऐप देखभाल, प्रजनन और रखरखाव के तरीकों पर व्यापक विवरण प्रदान करता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक “एक्वेरियम शॉप्स ढूँढें” टूल है, जो उपयोगकर्ताओं को दुकान मालिकों द्वारा अपडेट की गई एक गतिशील निर्देशिका के माध्यम से आस-पास की एक्वेरियम की दुकानों का पता लगाने, स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने और उपयोगकर्ताओं को सजावटी मछली और एक्वेरियम से संबंधित उत्पादों के लिए विश्वसनीय स्रोतों से जोड़ने की अनुमति देता है। इसके अलावा, ऐप में सजावटी मछली उद्योग में नए लोगों और पेशेवरों दोनों के लिए शैक्षिक मॉड्यूल शामिल हैं। “एक्वेरियम केयर की मूल बातें” मॉड्यूल,  एक्वेरियम के प्रकार, मछलियाँ, जल निस्पंदन, प्रकाश व्यवस्था, भोजन, दिन-प्रतिदिन के रखरखाव जैसे आवश्यक विषयों को शामिल करता है, जबकि “सजावटी जलीय कृषि” मॉड्यूल विभिन्न सजावटी मछलियों के प्रजनन, पालन पर ध्यान केंद्रित करता है। इस ऐप को इस लिंक से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ornamentalfish *******

Read More »

भारतीय सेना की टुकड़ी पांचवें भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ के लिए रवाना

भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ के पांचवें संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी आज रवाना हो गई। यह अभ्यास 13 से 26 सितंबर 2024 तक ओमान के सलालाह में रबकूट प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित होने वाला है। अभ्यास ‘अल नजाह’ 2015 से भारत और ओमान के बीच बारी-बारी से द्विवार्षिक आधार पर आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास …

Read More »

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट से दूर वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट से दूर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से 12 सितंबर 2024 को लगभग 1500 बजे वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। यह उड़ान परीक्षण एक भूमि-आधारित ऊर्ध्वाधर लांचर से किया गया था, जिसमें कम ऊंचाई पर …

Read More »

सेमीकंडक्टर कार्यकारी गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद शीर्ष सेमीकंडक्टर सीईओ ने अपनी सराहना व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 सितम्बर को 7, लोक कल्याण मार्ग में सेमीकंडक्टर कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री मोदी ने बताया कि यह क्षेत्र किस प्रकार हमारी धरती पर विकास में सहयोग कर सकता है। उन्होंने देश में हो रहे सुधारों पर …

Read More »

शिक्षक दिवस के अवसर पर सिपारा स्थित नव प्रभात कंप्यूटर सेन्टर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सिपारा स्थित नव प्रभात कंप्यूटर सेन्टर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन कोचिंग संस्थान के तरफ से किया गया था जिसमे लड़को और लड़कियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन का शुरुआत कोचिंग के निदेशक श्री नवीन कुमार ने केक काट कर किया। उसके बाद कोचिंग के प्रशिक्षण …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 सितम्बर 2024 को  फ्रांस में चल रहे पेरिस पैरालंपिक में पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा एसएल3 में स्वर्ण पदक जीतने पर नितेश कुमार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल 3 में नितेश कुमार की सफलता शानदार रही है और उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें अपनी …

Read More »