Breaking News

आधार वर्ष 2012 पर दिसंबर 2025 माह के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त क्षेत्रों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े।

दिसंबर 2025 में लगातार चौथे महीने मुद्रास्फीति आरबीआई की न्यूनतम सहनशीलता सीमा से नीचे रही। खाद्य मुद्रास्फीति लगातार सातवें महीने नकारात्मक बनी रही।

I. मुख्य विशेषताएं

    1. हेडलाइन मुद्रास्फीति: अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित दिसंबर 2025 के लिए दिसंबर 2024 की तुलना में वार्षिक मुद्रास्फीति दर 33 प्रतिशत  (अनंतिम) है। नवंबर 2025 की तुलना में दिसंबर 2025 की हेडलाइन मुद्रास्फीति में 62 आधार अंकों की वृद्धि हुई है 

    1. खाद्य मुद्रास्फीति: अखिल भारतीय उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित दिसंबर 2025 माह के लिए दिसंबर 2024 की तुलना में वार्षिक मुद्रास्फीति दर

2.71 प्रतिशत  (अनंतिम) है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित मुद्रास्फीति दरें क्रमशः -3.08 प्रतिशत  और -2.09 प्रतिशत  हैं। नवंबर 2025 की तुलना में दिसंबर 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति में 120 आधार अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 13 महीनों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य) और सीएफपीआई की अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें नीचे दी गई हैं।

    1. दिसंबर 2025 के महीने के दौरान हेडलाइन मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि मुख्य रूप से पर्सनल केयर एंड इफेक्ट्स, सब्जियों, मांस और मछली, अंडे, मसालों और दालों और उत्पादों की मुद्रास्फीति में वृद्धि के कारण हुई है।
    2. ग्रामीण मुद्रास्फीति: दिसंबर 2025 में ग्रामीण क्षेत्र में हेडलाइन मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2025 में हेडलाइन मुद्रास्फीति 0.76 प्रतिशत  (अनंतिम) रही, जबकि नवंबर 2025 में यह 0.10 प्रतिशत  थी। सीएफपीआई आधारित खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर 2025 में -3.08 प्रतिशत (अनंतिम) रही , जबकि नवंबर 2025 में यह -05 प्रतिशत  थी।
    3. शहरी मुद्रास्फीति: शहरी क्षेत्र की मुद्रास्फीति में नवंबर 2025 में 1.40 प्रतिशत  से बढ़कर दिसंबर 2025 में 2.03 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई। खाद्य मुद्रास्फीति में भी नवंबर 2025 में -3.60 प्रतिशत  से बढ़कर दिसंबर 2025 में -2.09 प्रतिशत  (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई।
    4. आवास मुद्रास्फीति: दिसंबर 2025 माह के लिए वार्षिक आवास मुद्रास्फीति दर 2.86 प्रतिशत (अनंतिम) थी। नवंबर 2025 माह के लिए यह दर 2.95 प्रतिशत  थी। आवास सूचकांक केवल शहरी क्षेत्र के लिए संकलित किया गया है।
    5. शिक्षा मुद्रास्फीति: दिसंबर 2025 माह के लिए वार्षिक शिक्षा मुद्रास्फीति दर 3.32 प्रतिशत (अनंतिम) थी। नवंबर 2025 माह के लिए संबंधित मुद्रास्फीति दर 3.38 प्रतिशत  थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए संयुक्त शिक्षा मुद्रास्फीति है।
    6. स्वास्थ्य मुद्रास्फीति: दिसंबर 2025 माह के लिए वार्षिक स्वास्थ्य मुद्रास्फीति दर 3.43 प्रतिशत  (अनंतिम) है। नवंबर 2025 माह के लिए संबंधित मुद्रास्फीति दर 3.60 प्रतिशत  थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए संयुक्त स्वास्थ्य मुद्रास्फीति है।
    7. परिवहन एवं संचार: दिसंबर 2025 माह के लिए परिवहन एवं संचार की वार्षिक मुद्रास्फीति दर 0.76 प्रतिशत (अनंतिम) है । नवंबर 2025 माह के लिए यह दर 0.88 प्रतिशत  थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की संयुक्त मुद्रास्फीति दर है।
    8. ईंधन एवं प्रकाश: दिसंबर 2025 के लिए ईंधन एवं प्रकाश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर 1.97 प्रतिशत (अनंतिम) है । नवंबर 2025 के लिए यह दर 2.32 प्रतिशत  थी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की संयुक्त मुद्रास्फीति दर है।
    9. दिसंबर 2025 के महीने में उच्च वार्षिक मुद्रास्फीति वाले शीर्ष पांच प्रमुख राज्यों को नीचे दिए गए ग्राफ में दर्शाया गया है:

  1. अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें, जो (बिंदु-दर-बिंदु आधार पर, अर्थात् वर्तमान महीने की तुलना पिछले वर्ष के उसी महीने से, उदाहरण के लिए दिसंबर 2025 की तुलना दिसंबर 2024 से) सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई पर आधारित हैं, वे इस प्रकार हैं:

दिसंबर 2025 (अनंतिम)नवंबर 2025 (अंतिम) और दिसंबर 2024 के महीनों के लिए अखिल भारतीय सीपीआई (सामान्य)सीएफपीआई और संबंधित मुद्रास्फीति दरें (प्रतिशत)

दिसंबर, 2025 (अनंतिम) नवंबर, 2025 (अंतिम) दिसंबर, 2024
ग्रामीण शहरी संयुक्‍त ग्रामीण शहरी संयुक्‍त ग्रामीण शहरी संयुक्‍त
मुद्रास्फ़ीति सीपीआई (सामान्य) 0.76 2.03 1.33 0.10 1.40 0.71 5.76 4.58 5.22
सीएफपीआई -3.08 -2.09 -2.71 -4.05 -3.60 -3.91 8.65 7.90 8.39
सूचकांक सीपीआई (सामान्य) 199.9 195.9 198.0 199.6 195.9 197.9 198.4 192.0 195.4
सीएफपीआई 198.4 205.9 201.1 199.0 206.3 201.6 204.7 210.3 206.7

टिप्पणी: अनंतिम, संयुक्त

  1. सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई में मासिक परिवर्तन नीचे दिए गए हैं:

अखिल भारतीय सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई में मासिक परिवर्तन (प्रतिशत): दिसंबर 2025 बनाम नवंबर 2025

सूचकांक दिसंबर, 2025 (अनंतिम) नवंबर, 2025 (अंतिम) मासिक परिवर्तन (प्रतिशत)
ग्रामीण शहरी संयुक्‍त ग्रामीण शहरी संयुक्‍त ग्रामीण शहरी संयुक्‍त
सीपीआई (सामान्य) 199.9 195.9 198.0 199.6 195.9 197.9 0.15 0.00 0.05
सीएफपीआई 198.4 205.9 201.1 199.0 206.3 201.6 -0.30 -0.19 -0.25

टिप्पणी: अनंतिम, संयुक्त

  1. प्रतिक्रिया दर: मूल्य संबंधी आंकड़े चयनित 1,114 शहरी बाजारों और 1,181 गांवों से एकत्र किए गए है, जिसमें सभी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इन आंकड़ों को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एनएसओ के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन में कार्यरत फील्ड स्टाफ द्वारा साप्ताहिक आधार पर व्यक्तिगत दौरों के माध्यम से एकत्र किया गया है। दिसंबर 2025 के महीने के दौरान एनएसओ ने शत प्रतिशत  गांवों और 98.56 प्रतिशत  शहरी बाजारों से मूल्य एकत्र किए, जबकि बाजारवार रिपोर्ट किए गए मूल्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 89.36 प्रतिशत  और शहरी क्षेत्रों के लिए 92.71 प्रतिशत थे।
  2. यह 2012 आधार वर्ष के लिए सीपीआई की अंतिम रिलीज है। 2024 आधार वर्ष संबंधी संशोधित सीपीआई सीरीज 12 फरवरी, 2026 (गुरुवार) को या 12 तारीख को छुट्टी होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस को जारी की जाएगी।

अनुलग्नकों की सूची :

अनुलग्नक शीर्षक
नवंबर 2025 (अंतिम) और दिसंबर 2025 (अनंतिम) के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त क्षेत्रों के अखिल भारतीय सामान्य, समूह और उप-समूह संबंधी सीपीआई और सीएफपीआई आंकड़े (अनुलग्नक-I)
दिसंबर 2025 के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त क्षेत्रों के लिए सामान्य, समूह और उप-समूह स्तर पर अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दर (प्रतिशत) संबंधी सीपीआई एवं सीएफपीआई आंकड़े (अनंतिम) (अनुलग्नक-II)
नवंबर 2025 (अंतिम) और दिसंबर 2025 (अनंतिम) के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त रूप से राज्यों के लिए सामान्य सीपीआई (अनुलग्नक-III)
दिसंबर 2025 के लिए प्रमुख राज्यों की ग्रामीण, शहरी और संयुक्त वार्षिक मुद्रास्फीति दरें (प्रतिशत) (अनंतिम) (अनुलग्नक-IV)
नवंबर 2025 (अंतिम) और दिसंबर 2025 (अनंतिम) के लिए प्रमुख वस्तुओं की वार्षिक मुद्रास्फीति दर (प्रतिशत) (आधार वर्ष : 2012=100) (अनुलग्नक-V)
अखिल भारतीय सामान्य सीपीआई (आधार वर्ष : 2012 = 100) के लिए टाइम सीरीज डेटा, जनवरी 2013 से (अनुलग्नक-VI)
जनवरी 2014 से सामान्य सीपीआई (आधार वर्ष : 2012=100) पर आधारित अखिल भारतीय वार्षिक मुद्रास्फीति दर (प्रतिशत) के लिए टाइम सीरीज डेटा (अनुलग्नक-VII)

 

अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.cpi.mospi.gov.in या esankhyiki.mospi.gov.in पर जाएं या नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें:

अनुलग्‍नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

****

Check Also

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे।

समिट की थीम है: सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, अर्थात् सभी का कल्याण, सभी की प्रसन्‍नता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *