Breaking News

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज छतरपुर (मध्य प्रदेश) में सफाई कर्मचारियों के सम्मान में ‘नमस्ते योजना’ पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से 25 मई, 2025 को छतरपुर (मध्य प्रदेश) में मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते) पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में लगे श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और सतत आजीविका प्राप्त हो सके।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता दूत बताते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबके साथ मिलकर चलने, सबका विकास सुनिश्चित करने तथा विकसित भारत में सबकी भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें इस प्रकार थीं:
  • सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्ल्यू) को पीपीई किट का वितरण।
  • नगर निगम को नमस्ते के तहत ईआरएसयू सुरक्षा उपकरण सौंपना।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रतीक के तौर पर सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्ल्यू) को 17 पीपीई किट वितरित किए। छतरपुर नगर निगम को नमस्ते योजना के तहत ईआरएसयू सुरक्षा उपकरण सौंपा गया। केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने इस जन-संवेदनशील कार्यक्रम में भाग लेने और इस सामाजिक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सराहना की।
*******

Check Also

भारत पर्व के उपलक्ष्य में रिट्ज़ होटल में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम आयोजित वेव्स बाज़ार में वैश्विक सिनेमा विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों और नीति निर्माताओं का एक ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ।

रणनीतिक फिल्म पर्यटन रोडमैप का अनावरण किया। एनएफडीसी और वेव्स ने ओपन पिच सत्रों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *