सेना की क्षमता, खुफिया एजेन्सियों की सटीक जानकारी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों को मिट्टी में मिला दिया
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की सेना और आतंकवाद का गठबंधन एक्सपोज हो गया
आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थित से पाकिस्तानी सेना और आतंकवाद का गठबंधन पूरी दुनिया के सामने आ गया
पाकिस्तान से बातचीत केवल PoK और आतंकवाद पर होगी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया था कि सिंधु का पानी और खून एकसाथ नहीं बह सकते
विगत 11 वर्षों में मोदी जी ने भारत के विकास की एक मजबूत नींव रखने के साथ-साथ सेनाओं की सुसज्जता और सीमाओं की रक्षा का नया इतिहास रचा है
हाफिज़ सईद, मसूद अजहर और कई आतंकवादी जो पाकिस्तान में पनाह लिए हुए थे, उनके ठिकानों को ध्वस्त करने का काम वीर जवानों ने किया
जब भी देश और सरहदों को सुरक्षित रखने का इतिहास लिखा जायेगा, तब ऑपरेशन सिंदूर का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा
आज 1,550 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास एक साथ हो रहा है, आज 1,070 से ज्यादा परिवारों का खुद के घर का सपना पूरा हो रहा है
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद, गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

O News khabar jo sab jaane