Breaking News

ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस स्थिरता को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के प्रति योगदान देने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है: प्रधानमंत्री।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस की सवारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस स्थिरता को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के प्रति योगदान देने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है।

एक्स पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री मोदी ने कहा:

“मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस में बैठ सके। ऐसी बस स्थिरता को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के प्रति योगदान देने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है। @tsheringtobgay”

******

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *