Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है, जहां उन्होंने रजत पदक हासिल किया और देश का गौरव बढ़ाया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा :

“हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बहुत बधाई। उनका मजबूत संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।“

*******

Check Also

राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल निकाय) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के तहत राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *