Breaking News

प्रधानमंत्री ने कीर स्टार्मर से बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री माननीय कीर स्टार्मर से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने तथा चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मज़बूत बनाने और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों पक्षों ने जनता के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को शीघ्र भारत आने का आमंत्रण दिया।

दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *