Breaking News

प्रधानमंत्री ने कुवैत में श्रमिक शिविर का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए हृदयस्पर्शी स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कुवैत की यात्रा के अपने पहले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के मीना अब्दुल्ला क्षेत्र में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया, जिसमें लगभग 1500 भारतीय नागरिक काम करते हैं।प्रधानमंत्री ने यहां भारत के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय कामगारों के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

श्रमिक शिविर का यह दौरा प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण को दिए जाने वाले महत्व का प्रतीक है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण के लिए ई-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल और प्रवासी भारतीय बीमा योजना को उन्नत करने जैसी कई प्रौद्योगिकी आधारित पहल की हैं।

******

 

प्रधानमंत्री ने कुवैत में श्री मंगल सैन हांडा जी से मुलाकात की

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय द्वारा किए गए हृदयस्पर्शी स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा, प्रेम और भारत के प्रति उनका अटूट लगाव वास्तव में प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर कुवैत में श्री मंगल सैन हांडा जी से मिलने पर भी अपनीखुशी व्यक्त की है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“कुवैत में जीवंत भारतीय समुदाय द्वारा हृद्यस्पर्शी स्वागत हुआ।

उनकी ऊर्जा, प्रेम और भारत के प्रति उनका अटूट संबंध वाकई प्रेरणादायक है। उनके उत्साह के लिए आभारी हूँ और हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान पर गर्व है।”

 

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *