Breaking News

प्रधानमंत्री ने डॉ. जयंत नार्लीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज खगोल भौतिकी के क्षेत्र की विख्यात हस्ती डॉ. जयंत नार्लीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन वैज्ञानिक समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह विशेष रूप से खगोल भौतिकी के क्षेत्र में एक महान शख्सियत थे। प्रमुख सैद्धांतिक रूपरेखाओं से संबंधित उनके अग्रणी कार्यों को शोधकर्ताओं की कई पीढ़ियों द्वारा महत्व दिया जाता रहेगा। उन्होंने एक संस्थान निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई, युवाओं के लिए अध्ययन और नवोन्मेषण के केंद्रों को तैयार किया। उनके लेखन ने विज्ञान को आम नागरिकों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”
*****

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *