Breaking News

प्रधानमंत्री ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान को दर्शाता है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलैंड के बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की। श्री मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित करने की झलकियां भी साझा की हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट कहा:

‘मानवता और करुणा एक न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण विश्व की महत्वपूर्ण बुनियाद हैं। वारसॉ के जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान को दर्शाया गया है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलैंड के बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की थी। जाम साहब को पोलैंड में डोबरी महाराजा के नाम से याद किया जाता है।

स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसकी कुछ झलकियां इस प्रकार हैं।’

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *