Breaking News

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर विश्वभर में बसे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर 9 जनवरी को विदेशों में रहने वाले भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय, भारत और विश्व के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने प्रवासी भारतीयों को भारत के और करीब लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:
“प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रवासी भारतीय, भारत और विश्व के बीच मजबूत सेतु बने हुए हैं। वह जहां भी गए, उन्होंने समाजों को समृद्ध किया और साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे। मैं अक्सर कहता हूं कि हमारे प्रवासी ही हमारे राष्ट्रदूत हैं जिन्होंने भारत की संस्कृति को पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाया है। हमारी सरकार ने प्रवासी भारतीयों को भारत के और करीब लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।”
******

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *