Breaking News

प्रधानमंत्री ने भारत में फिडे विश्व कप की वापसी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी की तैयारी पर अत्यधिक गर्व और उत्साह व्यक्त किया। यह टूर्नामेंट दो दशक से अधिक समय के बाद भारतीय धरती पर होने जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा:

“भारत को प्रतिष्ठित फिडे (एफआईडीई) विश्व कप 2025 की मेज़बानी करने हुए और वह भी दो दशकों से अधिक समय के बाद, बहुत खुशी हो रही है। हमारे युवाओं के बीच शतरंज की लोकप्रियता बढ़ रही है। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट रोमांचक मैचों का गवाह बनेगा और दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।”

******

Check Also

राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल निकाय) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के तहत राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *