Breaking News

प्रधानमंत्री ने मत्स्य पालन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के उपायों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मत्स्य पालन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के उपायों पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। श्री मोदी ने कहा, “हम इस क्षेत्र को बहुत महत्व देते हैं और हमने इस क्षेत्र से संबंधित बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने तथा मछुआरों की ऋण और बाजार तक अधिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूप से काम किया है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“मत्स्य पालन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के तरीकों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। हम इस क्षेत्र को बहुत महत्व देते हैं और हमने इस क्षेत्र से संबंधित बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और साथ ही मछुआरों की ऋण के साथ-साथ बाजारों तक अधिक पहुंच सुनिश्चित की है। आज की बैठक में निर्यात में सुधार करने और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर ध्यान केन्द्रित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।”
*****

 

Check Also

जीपीएस कार निकोबार में मछुआरा समुदाय का जीवन बदल रहा है।

कार निकोबार में मछुआरों के लिए शुरू किए गए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) उपकरणों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *