Breaking News

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ’कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर पोस्ट किया:

“राष्ट्रपति जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किए जाने पर बधाई। यह प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। यह राष्ट्रपति जी के नेतृत्व के साथ-साथ भारत और फिजी के बीच लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों की मान्यता भी है।”

 

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *