Breaking News

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की आत्मनिर्भरता को सशक्‍त बना रहे भारत के युवा नेतृत्व वाले तकनीकी नवाचार की सराहना की

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों के दौरान लोगों के जीवन में आए परिवर्तन का उल्‍लेख किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी और देश की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत के युवा नवोन्मेषकों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, डिजिटल इंडिया ने युवाओं को नवोन्मेष का लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाया है, जिससे वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से भारत के लोग बेहद लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा वितरण और पारदर्शिता को काफी बढ़ावा मिला है।
MyGovIndia की एक्‍स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने कहा:
“भारत के युवाओं की सहायता से हम नवाचार और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। यह आत्मनिर्भर और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के हमारे प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है।
#11YearsOfDigitalIndia”
“प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से लोग हर स्‍तर पर काफी लाभान्वित हुए हैं। सेवा वितरण और पारदर्शिता को बहुत बढ़ावा मिला है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है।
#11YearsOfDigitalIndia”
*****

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *