Breaking News

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ध्यान एक व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और धरती पर शांति एवं सद्भाव लाने का एक सशक्त तरीका है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:

“आज, विश्व ध्यान दिवस पर, मैं सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव करने का आह्वान करता हूं। ध्यान एक व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और धरती पर शांति एवं सद्भाव लाने का एक सशक्त तरीका है। प्रौद्योगिकी के युग में, ऐप्स और निर्देशित वीडियो हमारी दिनचर्या में ध्यान को शामिल करने में मदद करने वाले मूल्यवान उपकरण हो सकते हैं।”

*******

Check Also

WWF-इंडिया के प्रोग्राम सेण्टर-रिसोर्स पार्टनर ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक एक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया करके देशवाशियों से पटाखे- मुक्त दिवाली मानाने की अपील किया hai है

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से WWF – इंडिया के प्रोग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *