प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा में सी-295 विमान विनिर्माण परिसर के उद्घाटन के बाद 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर ‘भारत की रक्षा क्रांति ने उड़ान भरी!’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में देश के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है:
“मेरी नवीनतम @LinkedIn पोस्ट रक्षा विनिर्माण में भारत की हाल की प्रगति पर केंद्रित है। हम आने वाले समय में इस क्षेत्र को और गति देने जा रहे हैं।”
*****
O News khabar jo sab jaane