Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एसएसएलवी-डी3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को नए उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी)-डी3 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि लागत अनुरूप प्रक्षेपण यान अंतरिक्ष मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और निजी उद्योग को प्रोत्साहित करेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एक उल्लेखनीय उपलब्धि! इस उपलब्धि के लिए हमारे वैज्ञानिकों और उद्योग को बधाई। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि भारत के पास अब एक नया प्रक्षेपण यान है। लागत अनुरूप एसएसएलवी अंतरिक्ष मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और निजी उद्योग को भी प्रोत्साहित करेगा। @isro, @INSPACeIND, @NSIL_India और संपूर्ण अंतरिक्ष उद्योग को मेरी शुभकामनाएं।”

Check Also

यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितम्बर के बीच चिप के व्यापार को लेकर भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दिया गया। साथ ही semcon इंडिया 2026 स्वदेशी नवाचार, सॉवरेन कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर टैलेंट डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए संपन्न हुआ।

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *