Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे

भारतीय संविधान का अनुवादित संस्करण मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर को सुबह लगभग 11 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस वर्ष संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ है।

समारोह में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, दोनों सदनों के सांसद और अन्य विशिष्ट जन शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर  मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में भारत के संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक स्मारक पुस्तिका “भारत के संविधान में कला और कैलिग्राफी” का भी विमोचन किया जाएगा।

*****

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *