Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री ने तीनों राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन अलग X पर पोस्ट करके वहां के राज्य वासियों को शुभकामनाये दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है।

प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपने संदेश में लिखा,

“त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है। मैं आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।”

*****

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की अपनी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“मणिपुर राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं राज्य की अपनी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मणिपुर के लोग भारत की प्रगति को समृद्ध कर रहे हैं। खेल, संस्कृति और प्रकृति के प्रति इस राज्य का जुनून उल्लेखनीय है। आने वाले समय में राज्य इसी तरह विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।”

******

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“मैं मेघालय के लोगों को उनके राज्य के स्‍थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय के लोगों ने हमारे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सौंदर्य की व्यापक रूप से सराहना की जाती है। मेघालय भविष्य में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

*****

Check Also

दिवाली और छठ के लिए 12,000 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां, 13 से 26 अक्टूबर के बीच आगे की यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्रा की टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट

बिहार को दिल्ली, अमृतसर और हैदराबाद से जोड़ने वाली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *