Breaking News

बिहार की बड़ी खबर ! 1अप्रैल से बिहार में सस्ती हो गई बिजली बिल। स्मार्ट मीटर वालो को मिलेगी छूट।

बिहार राज्य में विद्युत् विनायक आयोग ने नयी बिजली दरों की घोषणा की है, जिससे स्मार्ट प्रीपेड मीटर और ग्रामीण कंस्यूमर्स को बड़ी बचत मिलेगी। 1 अप्रैल, 2025 से लागु होने वाली इन दरों के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कंस्यूमर्स को 25 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल में 54 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती होगी।
राज्य सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने वालों को और अधिक लाभ देने का फैसला किया है। स्मार्ट मीटर का उपयोग करने वाले कंस्यूमर्स को 6 महीने तक निर्धारित लोड से अधिक बिजली की खपत करने पर भी कोई जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा। विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में इन कंस्यूमर्स को कुल 79 पैसे प्रति यूनिट तक की बचत होगी।
कोल्ड स्टोरेज और इंडस्ट्रीज के लिए भी राज्य सर्कार द्वारा कृषि उत्पादों के बेहतर भण्डारण के लिए एक नई श्रेणी में रखा गया है, जबकि 1500 केवीए तक की क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज के अगल श्रेणी में रखा गया है।
औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया गया है, साथ गहि डिजिटल भुगतान करने वाले औद्योगिक कंस्यूमर्स को 1 प्रतिशत या अधिकतम 50,000 रुपये तक की छूट की जाएगी।
नई बिजली दरें कुछ इस तरह की लागु होगी।
कुटीर ज्योति (0-50 units) – 7.42 रुपये प्रति यूनिट
ग्रामीण घरेलु (50 unit से अधिक) – 7.42 प्रति यूनिट
शहरी घरेलु (1-100 units) – 7.42 रुपये प्रति यूनिट  100 यूनिट से अधिक – 8.95 रुपये प्रति यूनिट
नई दरें 31 मार्च, 2026 तक लागु रहेगी, जिससे बिहार में लाखों कंस्यूमर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

*********

Check Also

बिहार विधान सभा चुनाव के दोनों चरण में 68.76% वोट पड़े जबकि दोनों चरणों में कुल मिलाकर 66.91% मतदान हुआ; 1951 में पहले बिहार चुनावों के बाद से सबसे ज़्यादा वोटिंग

बिहार के इतिहास में सबसे ज़्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाले। बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *