Breaking News

भारत टेलीकॉम 2025 का मूल उद्देश्य और अपेक्षित परिणाम संभावित वैश्विक खरीदारों और भारत के घरेलू दूरसंचार उपकरण निर्माताओं तथा समाधान प्रदाताओं के बीच संवाद को सुगम बनाना था।

भारत टेलीकॉम 2025 का मूल उद्देश्य और अपेक्षित परिणाम संभावित वैश्विक खरीदारों और भारत के घरेलू दूरसंचार उपकरण निर्माताओं तथा समाधान प्रदाताओं के बीच संवाद को सुगम बनाना था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण और राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल अवसंरचना क्षेत्र में प्राप्त कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:

(i) बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (बीटीएस) की कुल संख्या 31.03.2014 को 6,49,834 से बढ़कर 30.06.2025 तक 30,37,263 हो गई है।

(ii) भारत में 1 अक्टूबर 2022 को शुरू की गई 5G सेवा वर्तमान में देश के 99.9% जिलों में उपलब्ध है। 30.06.2025 तक, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा 4,86,070 5G बीटीएस स्थापित किए जा चुके हैं।

(iii) गाँवों में मोबाइल कवरेज 2014 में 90.68% से बढ़कर मई 2025 तक 97.65% हो गया है, जो 6,44,131 गाँवों में से 6,29,027 गाँवों को कवर करता है। इसके अतिरिक्त, भारतनेट परियोजना के अंतर्गत 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को सेवा-के लिए तत्‍पर बनाया गया है।

भारत टेलीकॉम 2025 में 31 देशों के 135 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने बैठकों और निवेश एवं साझेदारी केअवसरों की तलाश के लिए भाग लिया।

यह जानकारी संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

********

Check Also

यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितम्बर के बीच चिप के व्यापार को लेकर भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दिया गया। साथ ही semcon इंडिया 2026 स्वदेशी नवाचार, सॉवरेन कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर टैलेंट डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए संपन्न हुआ।

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *