Breaking News

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के पालघर में एक दवा निर्माण इकाई में लीक हुई नाइट्रोजन गैस के कारण चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। रिपोर्ट में जांच की स्थिति, मृतकों के परिजनों को दिया गया मुआवजा और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी गई है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 21 अगस्त, 2025 को महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर के बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा निर्माण इकाई में नाइट्रोजन गैस के रिसाव से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए। घटना के समय 36 श्रमिक मौजूद थे। 22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्राधिकारियों ने गैस रिसाव के कारण का पता लगाने तथा यह आकलन करने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है कि क्या कोई सुरक्षा चूक हुई थी।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

******

Check Also

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के माध्यम से जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना है।

बच्चे के जन्म के समय की देखभाल ना सिर्फ माँ के लिए बल्कि जन्म लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *