Breaking News

वस्त्र मंत्रालय ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ अभियान मनाया।

वस्त्र मंत्रालय से संबद्ध संगठनों ने स्वच्छता अभियान और कार्यशालाओं का आयोजन किया।

वस्त्र मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 मना रहा है,  यह अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। यह अभियान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों में मनाया जाता है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के दूसरे दिन की गतिविधियों की झलक:

वस्त्र मंत्रालय द्वारा उद्योग भवन, नई दिल्ली में “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया।

मंत्रालय से संबंधित अन्य संगठनों ने अभियान के दूसरे दिन स्वच्छता ही सेवा के तहत गहन सफाई अभियान चलाया।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान

  राष्ट्रीय वस्त्र नगम लिमिटेड

विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय ने एक ‘सेल्फी’ पॉइंट स्थापित किया जहां लगभग 120 कर्मचारियों ने स्टैंडी के साथ अपनी फोटो और सेल्फी ली।

भारतीय जूट निगम ने अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला आयोजन किया और कार्यालय भवन, छत और शौचालयों में गहन सफाई अभियान भी चलाया।

***

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *