प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 जून को हूल दिवस के पावन अवसर पर भारत के जनजातीय समुदायों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ऐतिहासिक संथाल क्रांति का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों- सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के साथ-साथ अनगिनत वीर जनजातीय शहीदों की चिरस्थायी विरासत को नमन किया, जिन्होंने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ़ अपने प्राणों की आहुति दी।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“हूल दिवस हमें अपने आदिवासी समाज के अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम की याद दिलाता है। ऐतिहासिक संथाल क्रांति से जुड़े इस विशेष अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के साथ ही उन सभी वीर-वीरांगनाओं का हृदय से नमन और वंदन, जिन्होंने विदेशी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”
*****
O News khabar jo sab jaane