Breaking News

नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, मोदी कैबिनेट 3.0: केंद्रीय मंत्रियों की पूरी सूची :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह 18वीं लोक सभा के लिए 71 मंत्रियों के साथ लगातार तीसरी बार शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के 20वे  प्रधानमंत्री बने है।

जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीन कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। कैबिनेट 3.0 के नाम से मशहूर उनके नए मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। मंत्रिमंडल अपने अनुभव, विशेषज्ञता और विविध प्रतिनिधित्व के लिए जाना जाता है।

मंत्रियों में से 43 ने संसद में तीन या उससे अधिक कार्यकाल पूरे किए हैं और 39 पहले भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में कई पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभाओं में काम करने का अनुभव रखने वाले 34 मंत्री भी शामिल हैं, जिनमें से 23 ने राज्य मंत्री के रूप में काम किया है।

कैबिनेट मंत्री की सूची
– राजनाथ सिंह
– अमित शाह
– नितिन गडकरी
– जगत प्रकाश नड्डा
– शिवराज सिंह चौहान
– निर्मला सीतारमण
– एस जयशंकर
– मनोहर लाल खट्टर
– एचडी कुमारस्वामी
– पीयूष गोयल
– धर्मेद्र प्रधान
– जीतम राम मांझी
– राजीव रंजन सिंह/लल्लन सिंह
– सर्बानंद सोनोवाल
– बीरेंद्र कुमार
– राम मोहन नायडू
– प्रहलाद जोशी
– जुएल ओराम
– गिरिराज सिंह
– अश्विनी वैष्णव
– ज्योतिरादित्य सिंधिया
– भूपेंद्र यादव
– गजेंद्र सिंह शेखावत
– अन्नपूर्णा देवी
– किरन रिजिजू
– हरदीप सिंह पुरी
– मनसुख मंडाविया
– जी किशन रेड्डी
– चिराग पासवान
– सीआर पाटिल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची
– राव इंद्रजीत सिंह
– जितेंद्र सिंह
– अर्जुन राम मेघवाल
– प्रतापराव गणपतराव जाधव
– जयंत चौधरी
राज्य मंत्री की सूची
– जितिन प्रसाद
– श्रीपद नाइक
– पंकज राव चौधरी
– कृष्ण पाल गुर्जर
– रामदास अठावले
– रामनाथ ठाकुर
– नित्यानंद राय
– अनुप्रिया पटेल
– वी सोमन्ना
– चंद्र शेखर पेम्मासानी
– एसपी सिंह बघेल
– शोभा करंदलाजे
– कीर्ति वर्धन सिंह
– बीएल वर्मा
– शांतनु ठाकुर
– सुरेश गोपी
– एल मुरुगन
– अजय टम्टा
– बंदी संजय कुमार
– कमलेश पासवान
– भागीरथ चौधरी
– सतीश चंद्र दुबे
– संजय सेठ
– रवनीत सिंह बिट्टू
– दुर्गादास उइके
– रक्षा खडसे
– सुकांता मजूमदार
– सावित्री ठाकुर
– तोखन साहू
– रभूषण चौधरी
– श्रीनिवास वर्मा
– हर्ष मल्होत्रा
– निमुबेन बांभानिया
– मुरलीधर मोहोल
– जॉर्ज कुरियन
– पबित्रा मार्गेरिटा

 

 

 

 

Check Also

WWF-इंडिया के प्रोग्राम सेण्टर-रिसोर्स पार्टनर ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक एक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया करके देशवाशियों से पटाखे- मुक्त दिवाली मानाने की अपील किया hai है

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से WWF – इंडिया के प्रोग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *