हल्दी एक भारतीय मसाला ही नहीं बल्कि इसका प्रयोग औषधी के साथ साथ सौंदर्य उत्पाद के रूप में भी होता है। हल्दी अपने रंग के वजह से बहुत लोकप्रिय है और इसका प्रयोग खाने और अन्य चीजों में होता है। इसका इस्तेमाल चाहे पाउडर के रूप में करे या फिर ताजे मौसमी रूप में करे बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है। सर्दी के दिनों में इसका उपयोग और भी बढ़ जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक यौगिक पाया जाता है, जो बहुत ही गुणकारी होता है। हल्दी, अदरक की एक प्रजाति है जो एशिया मूल का है और इसका इस्तेमाल भारत और चीन में बहुतायत में खानों और औषधी एवं दवाओं में होता है।
Check Also
खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।
खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …
O News khabar jo sab jaane