Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिंक्डइन पर रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत की हाल की प्रगति पर संदेश पोस्ट किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा में सी-295 विमान विनिर्माण परिसर के उद्घाटन के बाद 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर ‘भारत की रक्षा क्रांति ने उड़ान भरी!’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में देश के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने सोशल साइट एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है:

“मेरी नवीनतम @LinkedIn पोस्ट रक्षा विनिर्माण में भारत की हाल की प्रगति पर केंद्रित है। हम आने वाले समय में इस क्षेत्र को और गति देने जा रहे हैं।”

*****

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *