Breaking News

DESTINATION BIHAR – EXPO-2024 का समापन समारोह

पटना : पटना के गाँधी मैदान में DESTINATION  BIHAR – EXPO-2024 का पांच दिवसीय कार्यक्रम 27 फरवरी को समाप्त हो गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन एवं CREDAI द्वारा आयोजित किया था। इसके गोल्ड प्रायोजक कोऑपरेटिव विभाग, बिहार सरकार और कला एवं संस्कृति विभाग के साथ शहरी एवं नगर विकास विभाग के अलावे SBI आदि थे। सिल्वर प्रायोजकों में भी बहुत सारी कंपनी शामिल थे।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन 23 फरवरी को  बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किया था। इस एक्सपो 2024 में बहुत सारी मल्टीनेशनल और नेशनल कंपनी के साथ-साथ छोटे-छोटे घरेलु एवं लघु उद्योग वाले भी शामिल थे।  यह कार्यक्रम हरेक दो साल पर लगता है लेकिन 2024 का यह एक्सपो 2020 के बाद लगाया गया था, इसका कारण कोरोना था।

 

CREDAI और बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष श्री के पी एस केसरी उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार, श्री प्रेम नारायण प्रसाद , श्री आशीष रस्तोगी, जनरल सेक्रेटरी श्री गौरव  आदि लोगो ने पूरे कार्यक्रम कि जिम्मेवारी अच्छी तरह से निभाया।

समापन समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव शामिल हुए। दोनों माननीय को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने  एक्सपो-2024 के कांफ्रेंस हॉल से लोगो को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एफिल टावर था जिसके पास लोग अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। गाँधी मैदान का माहौल बहुत ही शांति जैसे था। लेकिन धीरे धीरे लोगो का आगमन बढ़ने लगा। लोगो ने expo-2024 का भरपूर मजा लिया।  

इस आटा चक्की ने सभी लोगो का खूब ध्यान खींचा लोग इससे देखने को लेकर उत्साहित दिखे।

       

Reporter : अलका सिंह, पटना

Check Also

दिवाली और छठ के लिए 12,000 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां, 13 से 26 अक्टूबर के बीच आगे की यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्रा की टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट

बिहार को दिल्ली, अमृतसर और हैदराबाद से जोड़ने वाली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *