Recent Posts

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वीमेन लेड डेवलपमेंट के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सरकार वीमेन डेवलपमेंट से वीमेन लेड डेवलपमेंट की ओर बढ़ रही है जहाँ महिलाएँ विकास और राष्ट्रीय प्रगति की कहानी में समान भागीदार हों और जहाँ वे नेतृत्व करें: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कल नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में मीडिया के साथ इंटरैक्शन का आयोजन किया। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने वीमेन लेड डेवलपमेंट के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो प्रधानमंत्री द्वारा समर्थित दृष्टिकोण है। इंटरैक्शन के दौरान, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा की कि प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया है उसी दिशा में सरकार वीमेन डेवलपमेंट से वीमेन लेड डेवलपमेंट की ओर बढ़ रही है जहाँ महिलाएँ विकास और राष्ट्रीय प्रगति की कहानी में समान भागीदार हों और जहाँ वे नेतृत्व करें। केन्द्रीय मंत्री ने महिलाओं एवं बच्चों को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को संबोधित किया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बाल विकास एवं उनके उचित पोषण की व्यवस्था आदि शामिल हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए, वन-स्टॉप सेंटर आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसमें चिकित्सा और कानूनी सहायता शामिल है, और 24 घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन ‘181’ और ‘1098’ संकट से महिलाओं और बच्चों को तत्काल सहायता प्रदान …

Read More »

प्रधानमंत्री ने अभिनव बिंद्रा को प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एथलीट अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने खेलों और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः “हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि @Abhinav_Bindra को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। उन्हें शुभकामनाएं। …

Read More »

केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आईआईएमसी आइजोल में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन- अपना रेडियो 90.0 एफएम का उद्घाटन किया

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (आई एंड बी) श्री अश्विनी वैष्णव ने आज 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। मंत्री ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा की उपस्थिति में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का भी उद्घाटन किया। ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ स्टेशन भारतीय जनसंचार संस्थान, …

Read More »