Breaking News

Tag Archives: today news

केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने शहद मिशन के तहत छह राज्यों में 2,050 मधुमक्खी बक्से और हनी कॉलोनी वितरित कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ में खादी उत्पादों की 12.02 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बिक्री रही: केवीआईसी अध्यक्ष। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत के लिए नई खादी’ अभियान को मजबूत करने के लिए, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने दिल्ली में केवीआईसी के …

Read More »

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सफल महिलाओं को सौंपे।

महिला शक्ति और उपलब्धियों को प्रेरणादायी सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए हैं जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानियां और गहन सोच साझा करेंगी। सफल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर …

Read More »

गुजरात के नवसारी में विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल जी, नवसारी के सांसद और केंद्र सरकार में मेरे साथी, केंद्रीय मंत्री भाई सी आर पाटिल, मंच पर उपस्थित पंचायत के सदस्यगण और लखपति दीदीयों, अन्य जनप्रतिनिधिगण और यहां बड़ी संख्या में आए, विशेषकर के मेरी माताएं-बहनें और बेटियां, आप सभी को नमस्कार! कुछ दिन पहले महाकुंभ में मां गंगा का आशीर्वाद मिला …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम भारत के खाद्य और पोषण सुरक्षा मिशन में उल्लेखनीय कदम है: प्रधानमंत्री। सूरत में शुरू किया गया खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान देश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा: प्रधानमंत्री। हमारी सरकार सदैव गरीबों के साथ उनके साथी के रूप में खड़ी है: प्रधानमंत्री। विकसित भारत की यात्रा में पौष्टिक भोजन की बड़ी …

Read More »

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ साल पूरे हुए। अन्नदाता को सशक्त बनाना और उनकी आजीविका की रक्षा करना।।

प्रस्तावना : – 18 फरवरी 2025 को, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नौ साल पूरे हो रहे हैं, जो भारत के किसानों को सशक्त बनाने के प्रयासों के क़रीब एक दशक का जश्न मनाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में शुरू की गई यह योजना, अप्रत्याशित प्राकृतिक खतरों के कारण होने वाले फसल नुकसान के लिए एक व्यापक ढाल प्रदान करती है। यह सुरक्षा न …

Read More »

केंद्रीय वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन – सिल्कटेक 2025 का उद्घाटन किया केंद्रीय रेशम बोर्ड ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर – सिल्कटेक-2025 आयोजित किया वस्त्र राज्य मंत्री ने रेशम उत्पाद मूल्य श्रृंखला में शून्य अपशिष्ट प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल का उल्लेख किया केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान एवं विकास संस्थान और अन्य अनुसंधान एवं विकास संगठनों तथा गैर सरकारी संगठनों के बीच छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए वस्त्र राज्य मंत्री ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो स्मारिका सह सार पुस्तिका का विमोचन किया

वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में मेगा टेक्सटाइल इवेंट – भारत टेक्स 2025 के एक भाग के रूप में केंद्रीय रेशम बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन – सिल्कटेक 2025 का उद्घाटन किया। वस्त्र सचिव श्रीमती नीलम शमी राव भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। सीएसबी-केंद्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची और सीएसबी-केंद्रीय रेशम प्रौद्योगिकी अनुसंधान …

Read More »

एनएचआरसी, भारत ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के 14वें – मिड करियर पाठ्यक्रम (चरण III) के तहत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

एनएचआरसी, भारत के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति श्री वी रामसुब्रमण्यम ने कहा, आईएफएस अधिकारी विकास की आवश्यकताओं और संरक्षण की अनिवार्यता के बीच संतुलन बनाने के चुनौतीपूर्ण कार्य का सामना करते हैं। उन्होंने कहा, वन कानून के ऐतिहासिक संदर्भ, उभरती चुनौतियों और कानून, नीति और प्रवर्तन के बीच परस्पर क्रिया को समझना उनके कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए …

Read More »

भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 टिकाऊ भविष्य के लिए वैश्विक ऊर्जा नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना।

भारत न केवल अपने विकास को बल्कि विश्व के विकास को भी गति दे रहा है, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक ऊर्जा संगम 11 से 14 फरवरी, 2025 तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्लू) 2025, ऊर्जा क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक आयोजन है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय …

Read More »

मत्स्य-6000: देश की चौथी पीढ़ी की गहरे समुद्र में चलने वाली पनडुब्बी ने सफलतापूर्वक पानी के अंदर परीक्षण पूरे किए वर्ष 2025 के अंत तक 500 मीटर गहराई तक पहुंच का लक्ष्य।

भारत सरकार के गहरे समुद्र मिशन पहलों के अंतर्गत, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान को समुद्रयान परियोजना के हिस्से के रूप में “मत्स्य-6000” नामक चौथी पीढ़ी के गहरे समुद्र में चलने वाली मानव वैज्ञानिक पनडुब्बी को डिजाइन करने और विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है। 2.1 मीटर व्यास के आकार वाली इस अत्याधुनिक पनडुब्बी को तीन व्यक्तियों के काम करने …

Read More »

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी।

भारत के कृषि निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि और प्रसंस्‍करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने एग्रोस्टार और के बी एक्सपोर्ट्स के साथ मिलकर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया को प्रीमियम सांगोला और भगवा अनार की भारत की पहली वाणिज्यिक परीक्षण शिपमेंट सफलतापूर्वक पूरी की। यह भारतीय ताजा उपज के लिहाज से बाजार पहुंच का …

Read More »